राजस्थान में मुख्यमंत्री का नाम तय नहीं होने पर गहलोत का भाजपा पर हमला, देखें क्या कहा

ashok gehlot
11 Dec 2023
राजस्थान की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अभी तक सीएम के नाम के ऐलान नहीं होने पर साधा भाजपा पर निशाना, एक्स पर गहलोत ने कहा- विधानसभा चुनावों के परिणाम के 8 दिन बीत जाने के बाद भी BJP अपने मुख्यमंत्री नहीं चुन पाई है, इससे ध्यान भटकाने के लिए एक राज्यसभा सांसद के घर हुई IT की कार्रवाई को लेकर प्रदर्शन कर मुद्दा बनाने का असफल प्रयास कर रही है, IT विभाग को तत्काल बुलेटिन जारी कर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और कानून को अपना काम करने देना चाहिए, परन्तु BJP को बताना चाहिए कि आम जनता मुख्यमंत्री चयन को लेकर कब तक असमंजस की स्थिति में रहेगी और जनहित के कार्य प्रभावित होते रहेंगे, बता दें भाजपा की विधायक दल की कल होगी बैठक, कल किया जाएगा मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान