सीएम भजनलाल कार्मिक, दीया कुमारी गृह, तो किरोड़ी संभालेंगे चिकित्सा विभाग! चर्चाओं में ये नाम

CM bhajan lal cabinet
19 Dec 2023
राजस्थान की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, इस सप्ताह हो सकता भजनलाल कैबिनेट का गठन, दिल्ली में हुई बैठक में बनी है कुछ नामों पर सहमति, वही किरोड़ीलाल मीणा, जोगेश्वर गर्ग, बाबा बालकनाथ,झाबर सिंह खर्रा और प्रतापपुरी को मिल सकती मंत्रिमंडल में जगह, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीएम भजनलाल शर्मा को मिलेगा कार्मिक विभाग और डीपीआर, वही गृह विभाग मिल सकता है उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी को, तो प्रेमचंद बैरवा को मिल सकता है सार्वजनिक निर्माण विभाग मिलने बात आ रही है सामने, वही किरोड़ी लाल मीणा को मिल सकता है चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग.... मंत्रिमंडल में शामिल चर्चित नाम- किरोड़ी लाल मीणा बाबा बालकनाथ अनिता भदेल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ कैलाश वर्मा दीप्ति किरण माहेश्वरी महंत प्रताप पूरी ओटाराम देवासी छगन सिंह राजपुरोहित प्रतापसिंह सिंघवी मदन दिलावर विश्वराज सिंह मेवाड़ जोगेश्वर गर्ग पुष्पेंद्र सिंह राणावत लालाराम बैरवा गोपाल शर्मा लादूलाल पितलिया झाबर सिंह खर्रा नौक्षम चौधरी ताराचंद जैन यह सभी नाम प्रमुख दावेदारों में हैं शामिल, अब किसे मिलेगा मौका यह तस्वीर भी इसी सप्ताह होगी साफ़