सचिन पायलट ने कांग्रेस की लिस्ट जारी होने के बाद दिया बड़ा बयान, कहा- मुझे पूरा विश्वास है कि…

sachin pilot
24 Oct 2024
राजस्थान की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, प्रदेश में 7 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने कल देर रात जारी की लिस्ट, दौसा- दीनदयाल बैरवा, रामगढ -आर्यन जुबेर खान, झुंझुनू - अमित ओला, सलूंबर - रेशमा मीणा, देवली -उनियारा - केसी मीणा, चौरासी - महेश रोत, खींवसर - रतन चौधरी, वही लिस्ट जारी होने के बाद प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने सभी उम्मीदवारों को दी बधाई, पायलट ने कहा- राजस्थान विधानसभा उपचुनाव के लिए पार्टी द्वारा घोषित समस्त उम्मीदवारों को बधाई प्रेषित करता हूँ, इन चुनावों में आपकी सफलता की कामना करता हूँ। मुझे पूरा विश्वास है कि जनता आपको भरपूर आशीर्वाद के साथ अपना प्रतिनिधि चुनेगी