‘लेकिन राहुल गांधी के…’ – कांग्रेस की रैली में डोटासरा का बड़ा बयान

govind singh dotasra big statement
28 Apr 2025
जयपुर में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली आज हुई आयोजित, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व सीएम अशोक गहलोत, सचिन पायलट, गोविंद सिंह डोटासरा समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद, वही इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा केन्द्र सरकार और भजनलाल सरकार पर जमकर बरसे, एक्स पर डोटासरा ने कहा- भाजपा कान खोलकर सुन लें.. भारत का संविधान 140 करोड़ भारतीयों की आत्मा है, देश की आत्मा पर कोई भी आंच बर्दाश्त नहीं की जाएगी, आज जयपुर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी की #संविधान_बचाओ_रैली को सुनने के लिए उमड़े जनसैलाब ने साबित कर दिया, कि देश तानाशाही और मन की बात से नहीं, संविधान की बात से चलेगा, भाजपा बाबा साहब की उस विरासत को मिटाना चाहती है, जो इस देश को एकजुट रखती है, लेकिन राहुल गांधी जी के दृढ़ संकल्प के साथ कांग्रेस का हर कार्यकर्ता संविधान बचाने के लिए दृढ़ संकल्पित है, और हमेशा रहेगा