



प्रदेश के सभी स्कूलों में बनेंगे टॉयलेट, जर्जर स्कूल भवनों की मरम्मत होगी, जिला अस्पतालों में खुलेंगे नशा मुक्ति केन्द्र, नए सोलर पार्क बनेंगे, जलदाय विभाग में 3000 संविदाकर्मियों की भर्ती होगी, युवा नौकरी लेने वाला नहीं देने वाला बने
वित्त मंत्री दीया कुमारी भजनलाल सरकार का तीसरा बजट पेश किया. दीया कुमारी ने 2047 तक विकसित राजस्थान का लक्ष्य सामने रखा है. दीया कुमारी ने कहा कि साल 2026-27 में राजस्थानियों की सालाना इनकम 2 लाख के पार हो जाएगी. राजस्थान सरकार नई सड़कों और ब्रिज के लिए 1800 करोड़ रुपए खर्च करेगी. वित्त मंत्री दीया कुमारी ने कहा कि अगले साल 15 नए रेलवे ओवरब्रिज और अंडरब्रिज भी बनाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि साल 2026-27 में राजस्थानियों की सालाना इनकम 2 लाख के पार हो जाएगी.
प्रदेश के सभी स्कूलों में टॉयलेट
वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बजट भाषण में प्रदेश के सभी स्कूलों में टॉयलेट बनाने की घोषणा की. 300 जर्जर स्कूलों की मरम्मत के लिए 450 करोड़ रुपए की घोषणा.
इंफ्रास्ट्रक्चर पर सरकार का फोकस
राजस्थान में सड़कों का ढांचा सुधारने के लिए सरकार 1800 करोड़ की लागत से नए ब्रिज और सड़क बनाएगी. नॉन पैचेबल सड़कों के लिए 1400 करोड़, मिसिंग लिंक सड़कों के लिए 600 करोड़ रुपए खर्च होंगे. अगले साल 250 अटल प्रगति पथ के 500 करोड़ के काम हाथ में लिए जाएंगे. बारिश से टूटी सड़कों की मरम्मत के लिए 500 करोड़ का प्रावधान किया गया है. इसके साथ ही एक्सीडेंट रोकने के लिए100 करोड़ की लागत से 2000 कैमरे लगाए जाएंगे.
जिला अस्पतालों में नशा मुक्ति केन्द्र
वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बजट भाषण में जिला अस्पतालों में नशा मुक्ति केन्द्र शुरू करने की घोषणा की
पेयजल समस्या से निपटने का प्लान
सरकार नई जल नीति भी लाएगी. सीएम जल जीवन मिशन योजना के तहत 6500 गांवों को शमिल कर हर घर नल से जोड़ा जाएगा. इस पर 4500 करोड़ खर्च होंगे. करीब 2300 करोड़ की लागत से शहरों में पेयजल की सुविधाएं विकसित होंगी. अगले साल 3 लाख नए पेयजल कनेक्शन दिये जाएंगे. गर्मी में पर्याप्त पेयजल सप्लाई के लिए 600 ट्यूबवेल लगेंगे. समर कंटिजेंसी के लिए हर कलेक्टर को 1-1 करोड़ मिलेंगे. मोबाइल वाटर टेस्टिंग लैब शुरू होगी.
PHED में 3000 संविदाकर्मियों की भर्ती होगी
वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बजट में जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की नियुक्ति की घोषणा की है.
सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए CCTV कैमरे
एक्सीडेंट रोकने के लिए प्रदेश भर में 2 हजार से ज्यादा CCTV कैमरे भी लगाए जाएंगे.
41% बढ़ा अर्थव्यवस्था का आकार
दीया कुमारी ने कहा- प्रदेश की अर्थव्यवस्था वर्ष 2026-27 में 41.39 प्रतिशत बढ़कर 21 लाख करोड़ से ज्यादा की हो जाएगी. प्रति व्यक्ति आय भी 1.68 लाख से बढ़कर 2 लाख 2 हजार के पार पहुंच जाने की उम्मीद है. पिछली सरकार के वित्तीय कुपंबंधन से उबारने के साथ राजस्थान सरकार ने निवेश को प्रोत्साहन दिया है.
बीकानेर, जैसलमेर में नए सोलर पार्क, AI से बिजली की मॉनिटिरिंग
प्रदेश में 220 केवीए के 6 नए जीएसएस, , 132 केवी के 13 जीएसएस , 33 केवी के 110 नए जीएसएस बनाए जाएंगे. बीकानेर और जैसलमेर में 2950 करोड़ खर्च कर नए सोलर पार्क बनाए जाएंगे. बिजली सिस्टम की रीयल टाइम मॉनिटरिंग के लिए अजमेर डिस्काम सेंटर को एआई से जोड़ा जाएगा
इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च 3 हजार करोड़
दीया कुमारी ने कहा- 3427 करोड़ का पूंजीगत खर्च इंफ्रास्ट्रक्चर पर किया जो अब तक का सर्वाधिक है. 16,430 किलोमीटर की नई सड़कों को शामिल कर 42 हजार किलोमीटर सड़कों का विकास किया गया. नॉन पैचेबल सड़कों के लिए 1400 करोड़, मिसिंग लिंक सड़कों के लिए 600 करोड़ और अगले साल 250 अटल प्रगति पथ के 500 करोड़ के काम हाथ में लिए जाएंगे बारिश से टूटी सड़कों की मरम्मत के लिए 500 करोड़ का प्रावधान. इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में सरकार 1800 करोड़ रुपए की लागत से नई सड़कें और ब्रिज बनाएगी.
ये भी पढ़े : भरतपुर पूर्व राजपरिवार विवाद पर पूर्ण विराम ! विश्वेन्द्र सिंह ने पोस्ट की तस्वीरें


