भीषण सड़क हादसे में राजस्थान भाजपा के इस नेता की हुई दर्दनाक मौत, देखें पूरी खबर

breaking news
9 Jan 2026
राजस्थान की सियासत से जुडी बड़ी खबर, बीजेपी नेता की भीषण सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत, कोटा जिले के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र के अर्जुनपुरा गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बीजेपी बोरखेड़ा मंडल के मंत्री और 30 वर्षीय नरेश सोलंकी की हुई मौत, यह हादसा उस समय हुआ जब नरेश अपने पिता के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में आलू लेकर सब्जी मंडी जा रहे थे, मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया, जिससे ट्रॉली पलट गई और नरेश उसके नीचे दब गए, पुलिस के मुताबिक, ट्रैक्टर नरेश के पिता चला रहे थे, जबकि नरेश ट्रॉली में आलू की बोरियों के ऊपर बैठे थे, जैसे ही ट्रैक्टर की रफ्तार बढ़ी, संतुलन बिगड़ गया और ट्रॉली पलट गई, हादसे में नरेश को गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी हालत नाजुक हो गई, स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी, इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं बीजेपी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में भी शोक की लहर दौड़ गई