‘मुझे कुछ होता है तो…‘ वोटिंग से पहले सांसद राजकुमार रोत को मिली जान से मारने की धमकी!

cdbfd785 fe80 4e60 8f1d d15676c881f0
12 Nov 2024
प्रदेश की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर, 7 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कल होगा मतदान, वही मतदान से पहले बाप पार्टी के सांसद राजकुमार रोत ने सीएम भजनलाल शर्मा को लेकर दिया बड़ा बयान, कल मुख्यमंत्री भजनलालजी की सभा में बीजेपी के एक पदाधिकारी ने भरे मंच सांसद राजकुमार रोत और कार्यकर्ताओं को दी मारने की धमकी, इसका वीडियो अब तेजी से हो रहा है वायरल, वही अब इसे लेकर सांसद राजकुमार रोत ने सोशल मीडिया एक्स पर दिया बड़ा बयान, कहा- चौरासी उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री भजनलालजी की सभा में बीजेपी के एक पदाधिकारी ने भरे मंच से मुझे मारने की धमकी दी, और बीजेपी के कार्यकर्ताओं को खुली छूट दी है कि मार दो उड़ा दो, रास्ते से हटा दो एवं कई अन्य पदाधिकारियों ने भी अमर्यादित भाषा का उपयोग किया! प्रशासन तत्काल कार्यवाही करें, और मुझे व BAP के किसी भी पदाधिकारी के साथ कुछ होता है तो राजस्थान के मुख्यमंत्री रहेंगे जिम्मेदार