शाह के जयपुर आने से पहले गहलोत ने मांगा इस सवाल का जवाब, देखें पूरी खबर

Gehlot on Amit shah Jaipur Visit
10 Jan 2026
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जयपुर दौरे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया है. गहलोत ने X पर पोस्ट कर अमित शाह से पूछा है कि उदयपुर के कन्हैयालाल हत्याकांड में न्याय कब मिलेगा. https://x.com/ashokgehlot51/status/2009861313447768498?s=20  [caption id="attachment_215216" align="alignnone" width="601"]gehlot tweet अशोक गहलोत ने X पर पोस्ट में लिखा है कि ''आपसे अपेक्षा है कि वे आज अपनी 'राजनीतिक चुप्पी' तोड़ेंगे और बताएंगे कि स्व. कन्हैयालाल जी के परिवार को न्याय कब मिलेगा? आपके गृह मंत्रालय के अधीन नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने घटना की रात ही यह केस राजस्थान पुलिस से ले लिया था पर NIA के पास ये केस होने के बावजूद अभी तक न्याय क्यों नहीं मिला है ? उनका परिवार अभी तक न्याय के लिए क्यों भटक रहा है.[/caption] आप तो चुनाव में 5 लाख बनाम 50 लाख का असत्य बोलकर भ्रम फैलाने के चैंपियन थे. स्व. श्री कन्हैयालाल के परिवार ने आपके झूठ को एक्सपोज कर बता दिया है कि उनके परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा एवं दोनों पुत्रों को सरकारी नौकरी मिली थी. क्या आप राजस्थान की जनता से असत्य बोलने के लिए माफी मांगेंगे ? यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस मुद्दे पर आपने चुनाव लड़ा, उसे अब भुला दिया गया है.'' अशोक गहलोत ने X पर पोस्ट में प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधा. गहलोत ने लिखा है कि ''आज राजस्थान में कानून का इकबाल खत्म हो चुका है. रंगदारी, दुष्कर्म और माफियाराज से जनता त्रस्त है. बजरी माफिया रोज हत्याएं कर रहा है. हद तो तब हो गई जब दूसरे राज्यों की पुलिस यहां आकर एक्शन करती है और मुख्यमंत्री जी कहते हैं राजस्थान पुलिस को जानकारी ही नहीं है'' अशोक गहलोत ने गृह मंत्री अमित शाह से भाषणों से परे हटकर प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भी जवाब मांगा है.