सचिन पायलट से मुलाकात के बाद अशोक गहलोत का बड़ा बयान, देखें पूरी खबर
7 Jun 2025
राजस्थान की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने जयपुर में पूर्व सीएम अशोक गहलोत से की मुलाकात, पायलट ने पहली बार अशोक गहलोत के सिविल लाइंस आवास पर खुद जाकर की मुलाकात, राजेश पायलट की पुण्यतिथि के कार्यक्रम के लिए अशोक गहलोत को किया आमंत्रित, वही मुलाकात के बाद अशोक गहलोत ने कहा- AICC महासचिव सचिन पायलट ने आवास पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. श्री राजेश पायलट की 25वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित, मैं और राजेश पायलट जी 1980 में पहली बार एक साथ ही लोकसभा पहुंचे एवं लगभग 18 साल तक साथ में सांसद रहे, उनके आकस्मिक निधन का दुख हमें आज भी बना हुआ है, उनके जाने से पार्टी को भी गहरा आघात लगा