इस बड़े मामले को लेकर गहलोत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को किया अलर्ट, देखें क्या कहा?
15 Jan 2026
राजस्थान की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने वोटर लिस्ट विवाद पर दिया बड़ा बयान, अशोक गहलोत ने बीजेपी पर आरोप लगते हुए कहा कि प्रदेशभर में कांग्रेस समर्थकों के नाम मतदाता सूची से कटवाने की रची जा रही है बड़ी साजिश, अशोक गहलोत ने मतदाता सूची को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा- आज SIR में नाम कटवाने हेतु आपत्ति दर्ज करवाने का आखिरी दिन है, प्रदेशभर में कई स्थानों से ऐसी सूचनाएं आ रही हैं कि अनजान व्यक्तियों द्वारा बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक मतदाताओं के नाम कटवाने के लिए फॉर्म 7 जमा करवाए हैं, मेरी सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं बूथ लेवल अध्यक्षों से अपील है कि मुस्तैदी से इस पर नजर रखें एवं किसी भी वैध मत को न कटने दें, प्रशासनिक अधिकारियों से भी आग्रह है कि संविधान के अनुरूप काम करें, इस बौखलाहट से समझ लें कि भारतीय जनता पार्टी के दिन अब लदने वाले हैं, अगर आप गैरकानूनी काम करेंगे तो आपको भी किसी न किसी दिन कानून का सामना करना होगा