वीडियो खबर: कांग्रेस के हाथ से कभी भी निकले सकते हैं राजस्थान और मध्यप्रदेश: बेनीवाल

27 Nov 2019
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. लोकसभा में चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी के महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के सरकार बनाने पर खुशी व्यक्त करने पर तंज कसते हुए नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल (Beniwal Hanuman) ने कहा कि ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं है. अब तो जो जाने वाले राज्य हैं, उनकी चिंता करनी चाहिए. क्या पता कब राजस्थान (Rajasthan) और मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) हाथ से निकल जाए. उन्होंने कहा कि आप वहां तीन चार पार्टियों को साथ लेकर जरूर कुछ कर सकते हो.