पायलट के बाद अब गहलोत ने सीएम भजनलाल को लिखे पत्र, की ये बड़ी मांग 

8 Feb 2026

राजस्थान की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखा पत्र, पूर्व सीएम गहलोत ने पत्र लिखकर जोधपुर की ऐतिहासिक विरासत, बुनियादी ढांचे और लंबित विकास कार्यों को लेकर सरकार पर सवाल किए खड़े, गहलोत ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जनहित में फैसले लेने की अपील करते हुए कहा- 300 करोड़ की सीवरेज योजना जांच के नाम पर अटकी है, ऐतिहासिक तालाबों के संरक्षण की स्वीकृत राशि जारी नहीं हुई, 100 करोड़ का स्टेट स्पोर्ट्स आवासीय सेंटर अधूरा पड़ा है और हॉस्टल हैंडओवर नहीं होने से खिलाड़ी जर्जर भवनों में रह रहे हैं, वहीं सुमेर पब्लिक लाइब्रेरी का नया भवन तैयार होने के बावजूद बजट व स्टाफ के अभाव में शुरू नहीं हो सका, अशोक गहलोत ने आगामी बजट में इन सभी परियोजनाओं के लिए तुरंत पर्याप्त प्रावधान की मांग की