PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

राजा वड़िंग की बढ़ी मुश्किलें! SC आयोग ने 5 दिन में गिरफ्तारी के दिए आदेश, चार्जशीट भी मांगी

31 अगस्त 2026
साझा करें:
राजा वड़िंग की बढ़ी मुश्किलें! SC आयोग ने 5 दिन में गिरफ्तारी के दिए आदेश, चार्जशीट भी मांगी

Amaring Singh Raja Warring I Panjab Politics I Panjab Congress I Political News I Politalks News I Breaking News I 

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की बढी मुश्किलें, पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री स्वर्गीय बूटा सिंह पर चुनावी सभा के दौरान कथित अपमानजनक और जातिसूचक टिप्पणी करने के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने अपनाया सख्त रुख, आयोग के अध्यक्ष किशोर मकवाना की अगुवाई में आज हुई मामले की सुनवाई, आयोग ने पंजाब पुलिस को राजा वड़िंग समेत सभी आरोपियों को 5 दिनों के भीतर गिरफ्तार कर स्टेटस रिपोर्ट सौंपने को कहा, इस दौरान आयोग ने पूर्व में दिए गए निर्देशों के बावजूद जांच में हो रही देरी और कार्रवाई रिपोर्ट न सौंपने पर जताई नाराजगी, इसके साथ ही शिकायतकर्ता और स्वर्गीय बूटा सिंह के बेटे सरबजोत सिंह को लगातार मिल रही धमकियों के चलते उन्हें दिल्ली और पंजाब में तत्काल 24 घंटे पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने की भी सिफारिश की, आज हुई सुनवाई में बूटा सिंह के बेटे सरबजोत सिंह, तरनतारन पुलिस के डीएसपी हरप्रीत सिंह व डीएसपी गुलजार सिंह भी रहे उपस्थित, आयोग ने दोनों अफसरों से किए सवाल जवाब, याचिकाकर्ता सरबजोत व पुलिस की दलीलें सुनने के बाद आयोग ने पुलिस को कहा- इस मामले की चार्जशीट की जाए पेश और पांच दिन के भीतर राजा वड़िंग को किया जाए गिरफ्तार 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal