



गौरतलब है कि अमेठी सीट से स्मृति ईरानी के फिर से बीजेपी प्रत्याशी घोषित करने के बाद राहुल गांधी को एक और सुरक्षित सीट की जरूरत पड़ी. किसी अन्य सीट से चुनाव लड़ने की बात पर राहुल गांधी ने कहा था कि अमेठी उनकी कर्मभूमि है. अमेठी से उनका रिश्ता परिवार के सदस्य का है. इसलिए अमेठी को छोड़ नहीं सकते. अमेठी सीट से समृति ईरानी को लगातार तीसरी बार बीजेपी की उम्मीदवार बनाया गया है. बात करें वायनाड लोकसभा सीट की, 2008 में परिसीमन के बाद यह सीट वजूद में आई. इस लोकसभा सीट के अन्तर्गत केरल के तीन जिलों कोझिकोड, वायनाड और मलप्पुरम की सात विधानसभा सीटें आती हैं. 2009 और 2014 के चुनाव में इस सीट से कांग्रेस के एमवाई शनावास ने जीत दर्ज की थी.I proudly announce Shri Thushar Vellappally, President of Bharat Dharma Jana Sena as NDA candidate from Wayanad. A vibrant and dynamic youth leader, he represents our commitment towards development and social justice. With him, NDA will emerge as Kerala's political alternative.
— Chowkidar Amit Shah (@AmitShah) April 1, 2019


