



बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी राहुल गांधी के 'सारे मोदी चोर है' वाले बयान को लेकर राहुल पर हमला बोल चुके हैं. पीएम मोदी ने गांधी की आलोचना करते हुए कहा, 'नामदार ने पहले 'चौकीदार चोर है' कहा था. अब वे एक पिछड़े समुदाय (मोदी समुदाय) की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं. कांग्रेस पिछड़े समुदाय की मेरी पृष्ठभूमि को लेकर कई वर्षों से मेरा अपमान करती आई है' उन्होंने आगे कहा, 'पिछड़े समुदाय से होने के कारण मैं इस पीड़ा का आदी हो गया हूं. अब वे मुझे बदनाम करते हुए पूरे समुदाय की छवि खराब कर रहे हैं. यदि आप पूरे समुदाय को अपमानित करने की कोशिश करते हैं तो मैं यह नहीं सहूंगा. मुझे चोर कह कर पूरे पिछड़े समुदाय को यह तमगा क्यों दिया जाए.'Criminal Complaint for defamation filed against Rahul Gandhi by Sri Sushil Kumar Modi pic.twitter.com/Yt6jJGsesU
— Chowkidar Sushil Kumar Modi (@SushilModi) April 18, 2019


