भारत बचाओ रैली में जमकर दहाड़े राहुल गांधी

15 Dec 2019
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित भारत बचाओ रैली में राहुल गांधी (Rahul Gandhi Delhi) जमकर दहाड़े. उन्होंने सत्ताधारी पक्ष पर हमला करते हुए कहा कि देश को दबाया जा रहा है लेकिन कांग्रेस कभी नहीं डरती है. कांग्रेस का कार्यकर्ता किसी से नहीं डरता और एक इंच पीछे नहीं हटता है और देश के लिए जान देने के लिए तैयार रहता है क्योंकि हर कांग्रेसी बब्बर शेर होता है. उन्होंने (Rahul Gandhi Delhi) सरकारी कर्मचारियों और मीडिया से कहा-आप डरें नहीं, कांग्रेस आपके साथ है.