‘महेंद्र सिंह धोनी की तरह है राहुल गांधी’ चुनावी रैली में राजनाथ सिंह ने कसा तंज

rajnath on rahul gandhi
8 Apr 2024
लोकसभा चुनाव से जुडी बड़ी खबर, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तुलना की क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी से, मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा- कांग्रेस का भ्रष्टाचार के साथ है 'अटूट' रिश्ता, राजनाथ सिंह ने लोगों से पूछा कि क्रिकेट का सबसे बेस्ट फिनिशर कौन है? इस पर जनता ने जवाब देते हुए कहा- धोनी, इसके बाद राजनाथ सिंह ने कहा- कोई हमसे पूछेगा कि भारत की राजनीति का सबसे अव्वल फिनिशर कौन है तो हम कहेंगे राहुल गांधी, यही कारण है कि कई नेताओं ने छोड़ दी है कांग्रेस, इससे पहले एक रैली में राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने कसम खाई है कि जब तक वह कांग्रेस को 'खत्म' नहीं कर देंगे, तब तक वह रुकेंगे नहीं