बाबा सिद्दीकी की हत्या पर राहुल गांधी और सचिन पायलट ने दिया ये बड़ा बयान

41afcd47 2cee 4f05 9052 6b4700a1e6df
13 Oct 2024
महाराष्ट्र की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, मुंबई में शनिवार रात को NCP के दिग्गज नेता बाबा सिद्दीकी की तीन शूटर्स ने गोली मारकर कर दी हत्या, वारदात को अंजाम देने वाले तीनों शूटर्स में से दो को पुलिस ने किया है गिरफ्तार, बाबा की हत्या पर राहुल गांधी ने भी जाहिर किया दुख और न्याय की मांग की है, वही राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट ने भी दिया है बयान, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर किया पोस्ट, बाबा सिद्दीकी हत्या की निंदा की है इसके साथ ही कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, राहुल गांधी ने अपने बयान में कहा- बाबा सिद्दीकी जी का दुखद निधन चौंकाने वाला और दुखद है, इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं, यह भयावह घटना महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था के पूरी तरह ध्वस्त होने को उजागर करती है। सरकार को जिम्मेदारी लेनी चाहिए और न्याय मिलना चाहिए,वही कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा- महाराष्ट्र के नेता बाबा सिद्दीकी जी की हत्या की खबर से स्तब्ध हूं, सरेआम गोलीबारी एवं हत्या की यह घटना सीधे तौर पर कानून व्यवस्था की विफलता है, इस दुःख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं