राजस्थान कांग्रेस को लेकर राहुल-खरगे आज दिल्ली में लेंगे बड़ी बैठक, इन बड़े मुद्दों पर होगी चर्चा

rajasthan congress
29 Jan 2026

दिल्ली में आज राजस्थान कांग्रेस को लेकर होगी बड़ी बैठक, राहुल गांधी और अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे लेंगे राजस्थान कांग्रेस को लेकर फीडबैक, बैठक में प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा, टीकाराम जूली और सचिन पायलट रहेंगे मौजूद, इस बैठक के लिए अशोक गहलोत को भी बुलाया था पर दिल्ली में ठंड और प्रदूषण के चलते डॉक्टर की सलाह पर वो नहीं जा रहे, बहुत लंबे समय बाद खुद राहुल गांधी राजस्थान को लेकर करेंगे समीक्षा, इस महत्तवपूर्ण बैठक में संगठन सृजन अभियान, SIR और मनरेगा आंदोलन को लेकर गतिविधियां, जिला अध्यक्षों की वर्किंग और शेष 5 जिला अध्यक्ष की नियुक्ति सहित कई मसलों पर होगी चर्चा, वही माना जा रहा है की आने वाले दिनों में प्रदेश कांग्रेस में देखने को मिल सकता है कोई बड़ा बदलाव, पार्टी युवा नेताओं पर कर रही है फोकस, कई युवा नेताओं को मिल सकती है कोई बड़ी ज़िम्मेदारी, इस बड़ी बैठक के बाद कांग्रेस नेता करेंगे प्रेस वार्ता