



पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में लगातर बढ़ती जा रही है नेताओं की नाराजगी, पार्टी सूत्रों के अनुसार पूर्व सीएम व जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी कांग्रेस नेताओं से चल रहे है नाराज, एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चरणजीत सिंह चन्नी ने मीटिंग में पॉलिटिक्स छोड़ने तक की दे दी धमकी, इस मीटिंग में कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल, पंजाब प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग व नेता विपक्ष प्रताप बाजवा समेत सभी पार्टी के विधायक, सांसद, 2022 में चुनाव हारे उम्मीदवार और जिला प्रधान थे शामिल, सूत्रों के अनुसार मीटिंग में सीनियर नेता पार्टी में गुटबाजी को लेकर घेर रहे थे चरणजीत चन्नी को, इस पर पूर्व सीएम चन्नी हुए बहुत नाराज, चन्नी ने कहा- मुझ पर आरोप लगाए जा रहे हैं, मुझे किया जा रहा है टारगेट, इससे बढ़िया तो मैं घर बैठ जाता हूं, वही इस पर प्रभारी भूपेश बघेल ने मामले को करवाया शांत, चन्नी के बयान की अब प्रदेश की सियासत और दिल्ली तक में हो रही है चर्चा, हालाँकि पार्टी की तरफ से इस मामले में नहीं आया अभी तक कोई आधिकारिक बयान


