राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का जयपुर दौरा, जगदगुरु रामभद्राचार्य का किया अभिनंदन
16 Jan 2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार को जयपुर दौरे पर पहुंची.राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े,CM भजनलाल शर्मा ने एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर डिप्टी सीएम दिया कुमारी, डॉ.प्रेमचंद बैरवा, सांसद मदन राठौड़ समेत कई अधिकारी भी मौजूद रहे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सीकर रोड़ स्थित नींदड़ में 1008 कुण्डीय हनुमान महायज्ञ और श्रीराम कथा में शामिल हुई। उन्होंने जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज के सानिध्य में मंत्रोच्चार के साथ विश्व कल्याण के लिए हवन में पूर्णाहुति दी. इस दौरान राज्यपाल और CM भी मौजूद रहे.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महायज्ञ में पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की. इसके बाद राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने यज्ञशाला की परिक्रमा भी लगाई. इस दौरान राष्ट्रपति ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य से मुलाकात कर उनका अभिनंदन भी किया.