राहुल गांधी द्वारा अमेरिका में आरक्षण को लेकर दिए गये बयान पर बरसे प्रशांत किशोर, जानिए क्या कुछ कहा

prashant kishore on rahul gandhi
13 Sep 2024
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व रायबरेली सांसद राहुल गांधी द्वारा अमेरिका में आरक्षण को लेकर दिए गए बयान पर जमकर हो रहा बवाल, राहुल गांधी के बयान पर जन सुराज पार्टी के संयोजक प्रशांत किशोर ने बोला हमला, प्रशांत किशोर ने कहा- राहुल गांधी कब क्या बोलेंगे, यह नहीं आता किसी को समझ में, पहले जातिगत जनगणना कराने की कर रहे थे बात, लेकिन अब आरक्षण खत्म करने की कर रहे हैं बात, कुछ महीनों पहले जब देश में थे लोकसभा चुनाव, तब वह पूरे देश में घूम-घूमकर जातीय जनगणना की कर रहे थे बात और कह रहे थे कि अगर जरूरत पड़ी तो बढ़ाया जाना चाहिए सुप्रीम कोर्ट की तय 50 प्रतिशत आरक्षण की सीमा को भी, लेकिन अब वह पलट गए हैं अमेरिका जाकर अपनी ही बात से, आरक्षण को लेकर क्या है विचार और सोच, वह तो बता पाएंगे उनके साथी कांग्रेसी नेता ही, बता दें कि राहुल गांधी ने अपने हालही अमेरिका दौरे के दौरान एक कार्यक्रम में कहा था कि जब भारत में लोग पूरी तरह से सशक्त हो जाएंगे तो आरक्षण कर दिया जाएगा खत्म