मणिपुर की घटना पर बोले PM मोदी,कहा- घटना शर्मिंदा करने वाली है, सभी मुख्यमंत्री…
20 Jul 2023
संसद के मानसून सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने मणिपुर की घटना को लेकर दिया बड़ा बयान, मणिपुर में महिलाओं को नग्न कर घुमाए जाने की घटना पर PM नरेंद्र मोदी ने जाहिर की कड़ी प्रतिक्रिया, उन्होंने कहा- मणिपुर की घटना शर्मसार कर देने वाली है, इस घटना से 140 करोड़ देशवासी हुए हैं शर्मसार, इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा- महिलाओं की रक्षा के लिए कठोर कदम उठाए जाएंगे, मणिपुर घटना के दोषिय़ों को नहीं छोड़ा जाएगा, मणिपुर की घटना पर सियासत ना की जाए, इसके साथ ही मोदी ने देश के सभी मुख्यमंत्रियों से आवाहन करते हुए कहा- गुनाह करने वाले कितने और कौन हैं, वो अपनी जगह पर हैं पर बेइज्जती पूरे देश की हो रही है, मैं सभी मुख्यमंत्रियों से आग्रह करता हूं कि वो अपने राज्यों में कानून व्यवस्थाओं को करें और मजबूत, खासतौर पर हमारी मातओं-बहनों की रक्षा के लिए कठोर से कठोर कदम उठाएं