प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, नई दिल्ली में रचनात्मक कांग्रेस के राष्ट्रीय मनरेगा श्रमिक सम्मेलन में बोले खरगे, प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए खरगे ने कहा- पीएम मोदी हमेशा से ही खुद को बताते रहे हैं चाय वाला, लेकिन मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या सही में वो कभी रहे थे चाय वाला, क्या कभी उन्होंने बनाई है चाय ?, खरगे ने कहा कि पीएम मोदी ने हमेशा खुद को चाय वाला इसलिए बताया ताकि वो इसका चुनाव में ले सकें फायदा, मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या उन्होंने कभी ट्रेन में बेची थी चाय?, संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान भी मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर साधा था निशाना, उस दौरान खरगे ने पीएम मोदी की 'देशद्रोही' वाली टिप्पणी पर किया था पलटवार, खरगे ने कहा- गद्दार वे हैं हम नहीं, हम देश के हित में जो भी उचित होगा वो करेंगे, लेकिन हम आतंकवादियों, घुसपैठियों या किसी और का नहीं करेंगे समर्थन
ये भी पढ़े : प्रदेश में सभी जिलों के प्रभारी सचिव बदले, संभागीय आयुक्तों को भी प्रभारी सचिव बनाया
https://www.youtube.com/watch?v=rmkjNWWgHHg