



पीएम मोदी ने पशुधन को बचाने के लिए प्लास्टिक का इस्तेमाल रोकने के लिए भी प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि प्लास्टिक एक जहर है जो गायों और अन्य पशुधन के लिए एक बड़ा खतरा है. उन्होंने देशवासियों से प्लास्टिक की थैलियों और प्लास्टिक की बोटल का इस्तेमाल न करने का आव्हान किया. उन्होंने प्लास्टिक की जगह अन्य विकल्पों की ओर ध्यान दिए जाने और नए स्टार्टअप खोलने जाने पर बल दिया. इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान पर भी बड़ा हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद आज वैश्विक समस्या बन चुका है जिसकी जड़ें हमारे पड़ौस में फल-फूल रही है. भारत इस चुनौती से निपटने में पूरी तरह से सक्षम है. उन्होंने कहा कि हमने पहले भी आतंकवाद को जवाब दिया है और आगे भी देते रहेंगे. इस दौरान कार्यक्रम में यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मत्स्यपालन पशु पालन एवं डेयरी विभाग मंत्री गिरिराज सिंह, जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह, सांसद हेमा मालिनी, डॉ.संजीव बालयान और यूपी के मंत्रीगण मौजूद रहे.Addressing a public meeting in Mathura. Watch. https://t.co/WDt31a6P2T
— Narendra Modi (@narendramodi) September 11, 2019


