वीडियो: डंडा खाने और मुर्गा बनने के बाद भी नहीं सुधर रहे लोग

Lockdown In India For Corona
1 Apr 2020
पॉलिटॉक्स न्यूज. कोरोना वायरस से फैल रहे संक्रमण के चलते सभी लोगों को घर के अंदर रहने की हिदायत बार बार दी जा रही है. इसके बाद भी लोगों का किसी न किसी बहाने से बाहर निकलना बदस्तूर जारी है. पुलिस के लाख मना करने के बाद भी कुछ लोग अभी भी बेमतलब बाहर घूमने से बाज नहीं आ रहे. इसके बाद पुलिस ने सख्ती करना शुरु कर दिया है. सामने आई कई फोटो में कुछ को पुलिसकर्मियों ने प्यार से तो कईयों को हल्की फुल्की सजा देकर बाहर निकलने से मना किया. कई इलाकों में पुलिस ने बाहर निकले लोगों पर जमकर डंडे बरसाए तो कईयों को मुर्गा बनाकर स्कूली दिनों की याद दिला दी.