जेल में बंद कटारा से मुलाकात के बाद किरोड़ी मीणा ने CM को लिखा पत्र, की ये बड़ी मांग

13 Feb 2026

प्रदेश की सियासत से जुडी बड़ी खबर, पेपर लीक के मुख्य आरोपी बाबूलाल कटारा ने RPSC पर लगाए गंभीर आरोप, कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने 7 जनवरी 2026 को जयपुर सेंट्रल जेल में बंद मुख्य आरोपी बाबूलाल कटारा से की थी मुलाकात, इसके बाद मंत्री किरोड़ी ने दावा किया कि कटारा ने आयोग में कथित फर्जीवाड़े के किए खुलासे, इस मुलाकात के बाद किरोड़ी मीणा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को लिखा पत्र, बाबूलाल कटारा से हुई बातचीत और आरोपों को लेकर 10 फरवरी को लिखा पत्र, इसमें कटारा को सरकारी गवाह बनाकर फर्जीवाड़े में शामिल बड़े लोगों पर कार्रवाई की मांग की, इसके साथ ही कटारा ने आरोप लगाया कि RAS 2018 और 2021 में भी हुआ है बड़ा फर्जीवाड़ा, किरोड़ी ने पत्र में आयोग के अध्यक्ष रहे दीपक उप्रेती, शिव सिंह राठौड़, संजय श्रोत्रिय के कार्यकाल में आयोजित भर्तियों की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की मांग की, इस खुलासे ने राज्य की राजनीति में पैदा कर दी नई हलचल, और युवाओं के भविष्य को लेकर एक बार फिर खड़े कर दिए सवाल