‘औवेसी साहब, आप 2024 में जरूर प्रधानमंत्री बनेंगे’

PoliTalks news
29 Jun 2019
पहलू खान मामले में राजस्थान पुलिस ने आज चार्जशीट दाखिल की है. इस मामले पर असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी और कांग्रेस की मंशा को एक बताते हुए दोनों पार्टियों पर मुस्लिमों के साथ भेदभाव का आरोप लगाया है. पहलू खान और ओवैसी आज सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं और इस बारे में कमेंट व शेयरिंग रफ्तार पकड़ती जा रही है. एक यूजर ने तो यहां तक कहा है कि जिस तरह से ओवैसी को मुस्लिमों की चिंता है, वह 2024 के लोकसभा चुनाव में 400 सीटें जीतेंगे और देश के अगले प्रधानमंत्री बनेंगे. @vikasthakur12 @ThAlkaSingh @raaj8825 @aditya_shashi @ismailshaikhji