पहलगाम हमला: सरकार ने सुरक्षा में चूक मानी, राहुल बोले- केंद्र के हर एक्शन को समर्थन
25 Apr 2025
पहलगाम आतंकी हमले को लेकर दिल्ली में कल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक, इस बैठक में मोदी सरकार ने माना कि पहलगाम में सुरक्षा में चूक हुई है, इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, किरेन रिजिजू, जेपी नड्डा, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत तमाम दलों के नेता हुए थे शामिल, यह बैठक करीब दो घंटे चली, वही इस दौरान विपक्ष ने कहा- वे सरकार के साथ हैं, विपक्षी सांसदों ने आतंकी कैंपों को नष्ट करने की मांग की, कहा- सरकार आतंक के खिलाफ कड़े कदम उठाए, सर्वदलीय बैठक के बाद राहुल गांधी ने मीडिया से कहा- हर एक्शन पर सरकार को पूरा सपोर्ट है, वही बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा- जहां ये घटना घटी वो मेन रोड पर नहीं है, सभी पार्टी को बताया गया कि सबकुछ सही होते हुए भी एक चूक हुई है और इससे सभी दुखी हैं, हम पता लगाएंगे कि चूक कहां हुई, आगे ऐसी घटनाएं न हो उनके लिए प्रबंधन किया गया है, सभी पार्टी के नेताओं ने एक आवाज में कहा है कि सरकार जो भी कदम उठाएगी, हम उसमें साथ देंगे, कुछ मुद्दे भी सामने आये, जिनपर सफाई दी गई