



राहुल गांधी के भाषण के दौरान उठे बवाल के बाद थम नहीं रहा विवाद, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की लग रही अटकलें, राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने नियमों का हवाला देकर नहीं पूरा होने दिया था राहुल गांधी का भाषण, हंगामे के दौरान इस लोकसभा में कांग्रेस सहित कुल 8 सांसदों को पूरे सत्र के लिए कर दिया गया था निलंबित, जिस पर विपक्ष ने जताई थी नाराजगी, अब अविश्वास प्रस्ताव लाने पर हो रही चर्चा, अविश्वास प्रस्ताव पेश करने के लिए विपक्ष को देना होगा एक आवेदन, कम से कम 100 सांसदों के होने अनिवार्य हैं हस्ताक्षर, वर्तमान में इंडिया गठबंधन के पास हैं 232 सांसद, हालांकि एनडीए के पास स्पष्ट बहुमत - प्रस्ताव पास होना नामुश्किल।


