विपक्षी दलों की बैठक खत्म, मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट कर दिया बड़ा बयान

99fd41d9 9f0c 4547 8eba f1891ef46efd
17 Jul 2023
कर्नाटक के बेंगलुरु में चल रही विपक्षी नेताओं की रात्रिभोज बैठक हुई खत्म, बैठक के बाद विपक्षी नेता बैठक स्थल से निकले, बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने किया ट्वीट, कहा- अच्छी शुरुआत का मतलब है आधा काम हो गया, समान विचारधारा वाले विपक्षी दल सामाजिक न्याय, समावेशी विकास और राष्ट्रीय कल्याण के एजेंडे को बढ़ावा देने के लिए मिलकर करेंगे काम, हम भारत के लोगों को नफरत, विभाजन, आर्थिक असमानता और लूट की निरंकुश और जनविरोधी राजनीति से करना चाहते है मुक्त करना, हम ऐसा भारत चाहते हैं जो न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के संवैधानिक सिद्धांतों द्वारा शासित हो। हम ऐसा भारत चाहते हैं जो सबसे कमजोर व्यक्ति को आशा और विश्वास दे, इस भारत के लिए हम है एकजुट