PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

'नगर निकाय चुनाव में लोकतंत्र की खुलेआम हत्या!' आखिर क्यों भड़के टीकाराम जूली? जानें क्या है पूरा मामला

02 सितंबर 2026
साझा करें:
'नगर निकाय चुनाव में लोकतंत्र की खुलेआम हत्या!' आखिर क्यों भड़के टीकाराम जूली? जानें क्या है पूरा मामला

नगर निकाय चुनाव में लोकतंत्र की खुलेआम हत्या! हेमंत अग्रवाल का नामांकन खारिज होने पर क्यों भड़के टीकाराम जूली?

राजस्थान के नगर निकाय चुनाव को लेकर बड़ी खबर, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अलवर वार्ड नंबर 58 से कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत अग्रवाल का नामांकन खारिज किए जाने पर भाजपा सरकार और जिला प्रशासन पर बोला बड़ा हमला,। टीकाराम जूली ने इसे लोकतंत्र की खुलेआम हत्या बताते हुए कहा - नगर निकाय चुनाव में लोकतंत्र की खुलेआम हत्या! अलवर के वार्ड नं. 58 से कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत अग्रवाल का नामांकन जिस मामले को आधार बनाकर खारिज किया गया, उसमें न्यायालय उन्हें 6 फरवरी 2012 को ही दोषमुक्त कर चुका है, पुलिस वेरिफिकेशन में भी इसकी स्पष्ट पुष्टि की गई है, जब प्रत्याशी दोषमुक्त है, तो 14 वर्ष पुराने और समाप्त हो चुके मामले के आधार पर नामांकन खारिज करना किसके दबाव में लिया गया निर्णय है? यह कार्रवाई अलवर जिला प्रशासन और निर्वाचन व्यवस्था की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े करती है, अलवर जिला प्रशासन भाजपा के इशारों पर लोकतंत्र का गला घोंटना बंद करे, प्रशासन सत्ता का गुलाम नहीं, संविधान और कानून का रक्षक है, लोकतंत्र भाजपा सरकार के दबाव से नहीं, संविधान से चलेगा, याद रहें, जनता के अधिकार और लोकतंत्र की आवाज को सत्ता के बल पर कभी कुचलने नहीं दिया जाएगा, मेरी मांग है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी तत्काल हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच करवाएं, नामांकन निरस्तीकरण का अन्यायपूर्ण निर्णय वापस लें और श्री हेमंत अग्रवाल का नामांकन तत्काल मान्य करें 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal