‘एक गांधी गरीबों के लिए जीए..ये थाईलैंड जाकर छुट्टी मनाते हैं’

Kailash Vijayvargiya on rahul gandhi
24 Apr 2025
मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय ने पीसीसी चीफ दीपक बैज के बयान का करारा जवाब देते हुए राहुल गांधी पर तीखा तंज कसा है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जुबानी हमला करते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि विजयवर्गीय ने कहा कि यह कौन से गांधी की बात कर रहे हैं. वह गांधी जो देश के लिए जिया करते थे या वह गांधी जो हिंदी में ठीक से गांधी भी नहीं लिख सकते. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देशभर में 10 दिवसीय कार्यक्रम के तहत रायपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय मीडिया से रूबरू हो रहे थे. https://www.youtube.com/watch?v=vYXBo2Y6B4w यह भी पढ़ें: ‘आतंकियों ने हमला किया क्योंकि देश में हिंदू-मुस्लिम…’ -रोबर्ट वाड्रा का विवादित बयान पीसीसी चीफ दीपक बैज के 'गांधी की आंधी है' वाले बयान पर जवाब देते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से कहा, 'एक गांधी देश के गरीबों के लिए अपने कपड़े उतार कर जीते थे, बकरी का दूध पिया करते थे, गाय की पूजा करते थे और यह गांधी तो थाईलैंड जाकर छुट्टी मनाता है और बीफ खाता है.' विजयवर्गीय ने कहा कि यह कौन से गांधी की बात कर रहे हैं. वह गांधी जो देश के लिए जिया करते थे और यह गांधी तो हिंदी में ठीक से गांधी भी नहीं लिख सकते. विजयवर्गीय ने कहा कि यह गांधी देश के लिए नकारात्मक है. हम भी करते हैं गांधी का सम्मान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि उन गांधी को तो हम भी मानते हैं, उनका पूरा सम्मान करते हैं, लेकिन जिस तरह से विदेशों में जाकर राहुल गांधी भारत के खिलाफ बयानबाजी करते हैं, यह दुर्भाग्यजनक है. आपातकाल में कांग्रेस ने क्या किया है. देश के लोगों के साथ यह हम सभी जानते हैं. बता दें कि राहुल गांधी ने हाल में अपने विदेशी दौरे में प्रभासी भारतीयों के समक्ष देश की चुनावी पद्धति पर सवाल उठाए थे. कांग्रेस ने पहुंचाया संविधान को नुकसान बीजेपी नेता विजयवर्गीय ने कहा कि संविधान को लेकर भी कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि आज जिस संविधान की कॉपी को लेकर कांग्रेस के नेता घूम रहे हैं, उस संविधान को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाने का काम कांग्रेस ने ही किया है. जिस संविधान की कॉपी को लेकर राहुल गांधी और तमाम नेता लेकर घूम रहे हैं, उस संविधान की कॉपी में क्या रामजी और हनुमानजी का​ चित्र है. वक्फ बोर्ड की सच्चाई समझ चुका देश वक्फ कानून पर चल रहे देशव्यापी विवाद पर अपने विचार साझा करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि वक्फ बोर्ड की सच्चाई अब पूरा देश समझ चुका है. वक्फ बोर्ड के नाम पर कुछ लोग जमीन की खरीद फरोख्त का काम किया करते थे. अब ये नहीं चलेगा. मुस्लिम लोग भी इस बात को समझ चुके हैं. पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसक घटनाओं पर कैलाश विजयवर्गीय ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को हिंदुओं की तनिक भी चिंता नहीं है. ममता बनर्जी को बस चिंता है तो अपनी कुर्सी की.