महिला छेड़छाड़ पर अब पुलिस होगी सख्त, मनचलों पर होगा सख्त एक्शन- अशोक गहलोत

ba8364cf 69ae 4ca5 b0e0 c2486ea9b771
6 Aug 2023
राजस्थान में अब महिलाओं से छेड़छाड़ मामले में पुलिस होगी सख्त, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश, मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा- मनचले लड़के माहौल करते हैं खराब, लड़कियों के साथ करते हैं बदतमीजी, मुख्यमंत्री गहलोत ने डीजीपी को निर्देश देते हुए कहा- मनचलों के नाम RPSC व कर्मचारी चयन बोर्ड में भेजे जाए, जिससे ऐसे मनचलों की भविष्य में नहीं लगेगी सरकारी नौकरी, हम किसी भी सूरत में मनचलों को नहीं करेंगे बर्दाश्त, परिवार में लड़कों व लड़कियों का रखें ध्यान, ऐसी स्थिति न हो कि लड़के-लड़कियां बिना पूछे घर से भाग जाए, परिजनों को चाहिए कि वे बच्चों का रखें ध्यान कि उनके दिल में क्या है, कई बच्चे कर लेते हैं आत्महत्या, कई एक दूसरे को मार देते हैं, यह तभी रुक सकता है जब मां-बाप का दिल हो बड़ा, किसी का लव अफेयर है, तो मां-बाप को करनी चाहिए समझाइश, लव अफेयर वालों को शादी करने की दे छूट, प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाकर बैठ जाते हैं तो बच्चे गुस्से में बाहर निकल जाते हैं, ब्यावर से भागने वाले दोनों बच्चे थे नाबालिग