PoliTalks News
बड़ी खबर

‘करणी सेना नहीं योगी सेना..’ क्या सटीक टार्गेट करेगा अखिलेश का सियासी तीर?

19 अप्रैल 2025
साझा करें:
‘करणी सेना नहीं योगी सेना..’ क्या सटीक टार्गेट करेगा अखिलेश का सियासी तीर?

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा राणा सांगा के संबंध में दिए विवादित बयान पर विवाद अभी समाप्त नहीं हुआ है. राज्यसभा में सांसद के ​बयान पर पहले ही सियासी घमासान छिड़ चुका है. इससे आक्रोशित होकर कथित तौर पर करणी सेना ने रामजीलाल सुमन के घर पर हमला भी किया और आगरा में हिंसा भी की. इस मुद्दे पर रामजीलाल का बचाव करते हुए प्रदेश के पूर्व सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा, ‘करणी सेना नहीं ये योगी सेना है, जिसके लिए सरकार से फंडिंग हो रही है.’ अखिलेश पार्टी सांसद से मिलने संजय प्लेस स्थित उनके आवास … Read more

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा राणा सांगा के संबंध में दिए विवादित बयान पर विवाद अभी समाप्त नहीं हुआ है. राज्यसभा में सांसद के ​बयान पर पहले ही सियासी घमासान छिड़ चुका है. इससे आक्रोशित होकर कथित तौर पर करणी सेना ने रामजीलाल सुमन के घर पर हमला भी किया और आगरा में हिंसा भी की. इस मुद्दे पर रामजीलाल का बचाव करते हुए प्रदेश के पूर्व सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा, ‘करणी सेना नहीं ये योगी सेना है, जिसके लिए सरकार से फंडिंग हो रही है.’ अखिलेश पार्टी सांसद से मिलने संजय प्लेस स्थित उनके आवास पहुंचे थे.

राणा सांगा विवाद पर अखिलेश ने योगी सरकार को घेरते हुए कहा कि सीएम के स्वजातीय लोगों ने जिस तरह तलवारें लहराईं, वो पिछड़ा, दलित अल्पसंख्यकों को डराना चाहते हैं. जिस तरह हिटलर सेना रखता था, लोगों की आवाज दबाने के लिए उसी तरह ये योगी सेना लोगों को डरा रही है.

यह भी पढ़ें: ‘योगी सबसे बड़े भोगी..’ मुर्शिदाबाद दंगों पर दीदी का यूपी सीएम पर बड़ा हमला

सपा सुप्रीमो ने सांसद राजीलाल के आवास पर करणी सेना द्वारा किए गए हमले को लेकर कहा कि ये पीडीए को डराने की कोशिश की गई है. सांसद के आवास पर अचानक हमला नहीं हुआ. ये हमला साजिश के तहत हुआ है. ये एक सोची समझी चाल है. हमलावरों का इरादा जान लेने का था. दलितों-अल्पसंख्यकों को डराने कोशिश पूरी कोशिश की गई है. अखिलेश ने ये भी कहा कि जिस समय सांसद सुमन के यहां आने का फैसला लिया, तभी साफ किया कोई प्रदर्शन नहीं करना है. कोई ताकत नहीं दिखाई है. अपनी पार्टी के नेता के घर जाना है, जो जा रहा हूं.

अखिलेश ने आगरा से सामाजिक न्याय की लड़ाई का ऐलान करते हुए कहा कि सामाजिक न्याय का राज स्थापित करने की दलितों की राजधानी से घोषणा करते हैं. आगरा सामाजिक न्याय की लड़ाई में कुरुक्षेत्र बनेगा. वहीं उपद्रव की आशंका को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए हैं. आगरा में अलर्ट किया गया है, इसके साथ ही यहां फोर्स तैनात की गई है. अब देखना होगा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आरोपों का सीएम योगी आदित्यनाथ किस तरह से जवाब देते हैं.

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal