राजस्थान में पहले चरण के मतदान की 12 लोकसभा सीटों के लिए कल से नामांकन होंगे दाखिल

ecef
19 Mar 2024
लोकसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर, राजस्थान में पहले चरण के मतदान की 12 लोकसभा सीटों के लिए कल बुधवार से नामांकन होंगे दाखिल, सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक किया जा सकेगा नामांकन, नामांकन के लिए प्रत्याशी सहित 5 ही व्यक्ति RO कक्ष में कर सकेंगे प्रवेश, नामांकन भरने पहुंचे व्यक्ति के काफिले में 3 वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति, 20 से 27 मार्च तक कार्य दिवसों में नामांकन पत्र किए जा सकेंगे प्रस्तुत, 28 मार्च को की जाएगी नामांकन पत्रों की जांच, नामांकन वापसी की अंतिम तारीख है 30 मार्च, पहले चरण में प्रदेश की 12 सीटों पर 19 अप्रैल को होगा मतदान, पहले चरण में गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर शहर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर सीट पर होगा मतदान और 4 जून को होगी मतगणना, इन सीटों पर कल से भरे जाएंगे नामांकन