राहुल बने रहे विपक्ष का चेहरा तो कोई नहीं हरा सकता मोदी को, BJP के लिए सबसे बड़ी TRP- बोलीं दीदी

Mamta big statement about Rahul Gandhi
20 Mar 2023
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साधा कांग्रेस पार्टी पर जोरदार निशाना, राहुल गांधी को बताया बीजेपी के लिए सबसे बड़ी TRP, सागरदीघी उप चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी ने मुर्शिदाबाद में कार्यकर्ताओं की वर्चुअल बैठक के दौरान दिया बड़ा बयान, कांग्रेस पार्टी पर बड़ा हमला बोलते हुए CM ममता बनर्जी ने कहा- राहुल गांधी विपक्ष के लीडर बने रहे तो नरेंद्र मोदी को नहीं हरा सकता कोई, राहुल गांधी जब तक विपक्ष के नेता रहेंगे तब तक PM मोदी का कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता, इसीलिए भाजपा उन्हें नेता बनाना चाहती है, वे बड़ी बड़ी बातें करते हैं वे बीजेपी के एक नंबर आदमी हैं, बीजेपी, कांग्रेस, लेफ्ट सब साथ मिले हुए हैं, आगे ममता बनर्जी ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी पर भी निशाना साधते हुए अपने बयान में कहा- अधीर रंजन चौधरी ने उपचुनाव के दौरान आरएसएस-सीपीएम के साथ की थी प्लानिंग, वह बीजेपी के नंबर वन नेता हैं, बीजेपी ने राहुल गांधी को नेता बनाने के लिए संसद में होने दिया हंगामा, बीजेपी चाहती है राहुल गांधी विपक्ष का चेहरा बने रहें, बता दे ममता बनर्जी देश के कई नेताओं के साथ मिलकर तीसरे मोर्चे को मजबूत बनाने के लिए काम कर रही हैं, हाल ही में उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से भी की थी मुलाकात