जीतनराम मांझी पर भड़के नितीश कुमार, दिया बड़ा बयान, कहा- ‘मैंने बोला था कि वो…’

nitish kumar on Jitan Ram Manjhi
16 Jun 2023
मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने महागठबंधन से रिश्ता तोड़ने पर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतनराम मांझी पर बोला हमला, नीतीश कुमार ने कहा- मैंने बोला था कि वो या तो जदयू में मर्ज करें या फिर यहां से जाएं, नितीश ने आगे कहा- वे बीजेपी वालों से मिलते जा रहे थे, ठीक हुआ, हमसे हो गए अलग, अभी विपक्षी दलों की होनी है बैठक, अगर वो इस मीटिंग में बैठते तो अंदर की बात कर देते बीजेपी को पास, अच्छा हुआ कि वे हमारे पास से चले गए, दरअसल पिछले दिनों ही जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने नीतीश कैबिनेट से दे दिया था इस्तीफा, इसके साथ ही मांझी की हम पार्टी बिहार के सत्ताधारी महागठबंधन से आ गई थी बाहर