गडकरी ने की पूर्व PM मनमोहन सिंह की तारीफ, कहा- आर्थिक सुधारों में नई दिशा देने के देश उनका ऋणी

08 11 2022 nitin gadkari and manmohan singh 23191456
08 11 2022 nitin gadkari and manmohan singh 23191456

अपनी बेबाकी और स्पष्टवादिता के लिए सियासी सुर्खियों में रहने वाले दिग्गज भाजपा नेता नितिन गड़करी का बड़ा बयान, मोदी सरकार में सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने की पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तारीफ, आर्थिक सुधारों के जरिए देश को नई दिशा देने के लिए मनमोहन सिंह की जमकर तारीफ करते हुए गडकरी ने कहा कि इसके लिए देश है मनमोहन सिंह का ऋणी, पोर्टल ‘टैक्सइंडियाऑनलाइन’ की तरफ से नई दिल्ली में आयोजित ‘टीआईओएल पुरस्कार 2022’ कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे गड़करी, कहा- वर्ष 1991 में तत्कालीन वित्त मंत्री मनमोहन सिंह द्वारा शुरू किए गए आर्थिक सुधारों ने भारत को एक नई दिशा दिखाने का किया काम, उदार अर्थव्यवस्था के कारण देश को मिली नई दिशा, और उसके लिए देश है मनमोहन सिंह का ऋणी, यही नहीं नितिन गडकरी ने मनमोहन की नीतियों से नब्बे के दशक में महाराष्ट्र की सड़कों के लिए पैसे जुटाने में मिली मदद का भी किया जिक्र, गडकरी ने कहा- मनमोहन सिंह की तरफ से शुरू किए गए आर्थिक सुधारों की वजह से महाराष्ट्र का मंत्री रहने के दौरान वे जुटा पाए थे सड़क परियोजनाओं के लिए धन, गडकरी ने कहा- भारत को है एक उदार आर्थिक नीति की जरूरत, जिसमें गरीबों को भी लाभ पहुंचाने की हो मंशा

Google search engine