img 20221208 200835
img 20221208 200835

सरदारशहर उपचुनाव के नतीजों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां का आया बड़ा बयान, पूनियां ने कहा- सरदारशहर में हमारी अपेक्षा के अनुरूप नहीं आए परिणाम, इस सीट का इतिहास भी कुछ ऐसा रहा है कि 16 बार के चुनावों में केवल एक बार भाजपा को यहां मिली है जीत, हमारे कार्यकर्ताओं ने यहां परिश्रम किया, नेताओं ने समय नियोजित किया, लेकिन एक सहानुभूति थी वहां के लोगों के मन मस्तिष्क में, इसलिए परिणाम रहे हमारे विपरीत, सरदारशहर की जनता को भाजपा को दिए गए समर्थन के लिए, उनकी शुभकामनाओं के लिए मैं ज्ञापित करता हूं धन्यवाद, और कार्यकर्ताओं का उनके परिश्रम के लिए करता हूं आभार व्यक्त, यह उपचुनाव जीतने से कांग्रेस खुशफहमी में हो सकती है, लेकिन 2023 के ना मुद्दे बदले हैं, न बदली है दिशा, 2023 में यह सीट और इसके साथ दो तिहाई बहुमत के साथ काबिज होगी भाजपा, अपराध, किसान कर्ज माफी, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से लेकर जो बुनियादी विकास के मुद्दे, आगे 2023 के चुनाव में बड़े मुद्दे होंगे ये और सत्ता परिवर्तन का बनेंगे कारक, राजस्थान में एक तो जनधारणा है कि हर बार बदलती है सत्ता, दूसरा प्रदेश में है भारी एंटी इनकंबेंसी, तीसरा हम सभी कार्यकर्ता करेंगे और परिश्रम, और फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में 2023 में राजस्थान में प्रचंड बहुमत से बनाएंगे भाजपा की सरकार

Leave a Reply