चूरू की धरती नहीं है नाथी का बाड़ा, पुलिसकर्मी के मामले में राठौड़ का डोटासरा को जवाब

rathore on dotasara
18 Apr 2023
पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा को राजेंद्र राठौड़ का जवाब, चूरू पुलिस जवान के फूट-फूटकर रोने के मामले में राठौड़ ने डोटासरा को दिया जवाब, दरअसल चूरू पुलिस के एक जवान की पिटाई का आया मामला सामने, आरोप है कि पुलिस जवान की कुछ दबंग आपराधिक तत्वों ने दिनदहाड़े की जमकर पिटाई, इस घटना का एक वीडियो भी आया सामने, जिसमें पुलिस जवान फूट-फूटकर रो रहा है, सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर हो रहा है वायरल, वहीं अब इस मामले में डोटासरा ने बीजेपी के नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ पर बोला हमला, डोटासरा ने कहा- राजेंद्र राठौड़ साहब, चूरू की जनता व पुलिसवालों को डरा-धमकाकर क्या चुनाव जीतोगे? कानून के रखवालों पर ज़ुल्म करके आप क्या संदेश देना चाहते हो?, कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मी को प्रताड़ित करने के उद्देश्य से अपनी कोठी बुलवाने की बजाय आपको चाहिए कि अपने उदंड कार्यकर्ताओं के कान पकड़ के लाओ थाने, अब इस पर राठौड़ ने डोटासरा को दिया जवाब, राजेंद्र राठौड़ ने कहा- डोटासरा जी, यह मामला नहीं है मेरे संज्ञान में, मैं इस घटना की करता हूं निंदा, मैं स्वयं इस मामले की ले रहा हूं जानकारी कि पुलिसकर्मी के साथ दुर्व्यव्हार की घटना कब व किसके द्वारा की गई, चूरू की धरती नहीं है नाथी का बाड़ा, पुलिसकर्मियों का सम्मान करना चूरू की रही है परम्परा