‘इस पार्टी का नेता मंत्रालय की तीसरी मंजिल से कूदा, और फिर…’

maharashtra politics
4 Oct 2024
महाराष्ट्र की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, महाराष्ट्र के मंत्रालय में अजित पवार गुट के विधायक और डिप्टी स्पीकर नरहरी झिरवल मंत्रालय की तीसरी मंजिल से कूदे, नरहरी झिरवल छत से कूदे और सुरक्षा जाली पर अटक गए, मिली जानकारी के अनुसार वह धनगर समाज को ST कोटे से आरक्षण का कर रहे थे विरोध, नरहरी झिरवल महाराष्ट्र विधानसभा के हैं उपाध्यक्ष और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के हैं सदस्य, दरअसल आज महाराष्ट्र के आदिवासी समाज के विधायक मंत्रालय में कर रहे हैं आंदोलन, इस दौरान विधायक मंत्रालय के दूसरी मंजिल पर लगाई गई सुरक्षा जाली पर उतर गए और करने लगे नारेबाजी, वहीं पुलिस ने विधायकों को सुरक्षा नेट से हटा दिया