‘मोदी के सिर्फ 16 दिन बचे, जल्द डूबते जहाज से कूदेंगे चूहे’

PoliTalks news
7 May 2019
लोकसभा चुनाव के पांच चरण पूरे हो चुके हैं और सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी अपनी सरकार बनने का दम भर रही हैं. साथ ही विपक्ष पर टिप्पणी और छिंटाकशी करने से भी नहीं हट रही. पीएम से लेकर सीएम और नेताओं से लेकर कार्यकर्ता, सब एक दूसरे पर कीचढ़ उछालने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देना चाहते. ऐसे ही कुछ बयान सोशल मीडिया में भी वायरल होकर सुर्खियां बटौर लेते हैं. कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सोशल मीडिया के जरिए बयान दिया है. उन्होंने एक ट्वीट करते हुए कहा, 'नरेंद्र मोदी की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. अब सिर्फ 16 दिन बचे हैं और फिर कुछ नहीं. जल्द ही चूहे डूबते जहाज को कूदेंगे. पांच भयानक साल खत्म होने को हैं. जय हो लोकतंत्र. उन्होंने इसे डिबेट और डिफाइल करने की पूरी कोशिश की, लेकिन सच्चाई कायम है. हम होंगे कामयाब.' @joshisuhas