Politalks.News/WestBengalElection. एक अप्रैल गुरुवार को होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे चरण के मतदान के लिए आज चुनाव प्रचार खत्म हो गया. प्रचार के आखिरी दिन मंगलवार को भाजपा-तृणमूल कांग्रेस के लिए नंदीग्राम विधानसभा देशभर की सुर्खियों में रहा. भाजपा हाईकमान का भी इस सीट पर शुरू से ही सबसे ज्यादा फोकस रहा है. दोनों पार्टियों को लग रहा है कि '
नंदीग्राम से ही बंगाल में सत्ता का रास्ता निकलेगा'. इस सीट को जीतने के लिए भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच जबरदस्त '
महासंग्राम' मचा हुआ है.
आपको बता दें, प्रचार खत्म होने के आखिरी दिन मंगलवार को बीजेपी और टीएमसी ताबड़तोड़ रोड शो और जनसभा कर जीत के दावे करते रहे. गृहमंत्री अमित शाह ने नंदीग्राम से भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी के साथ रोड शो किया, तो दूसरी ओर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी यहां अपनी व्हीलचेयर पर बैठकर पदयात्रा कर लोगों से भाजपा को हराने और तृणमूल कांग्रेस को जिताने की अपील की.
यह भी पढ़ें: ऐसा किसी प्रधानमंत्री ने नहीं किया जैसा पीएम मोदी ने किया है- चुनाव आयोग पहुंची TMC ने की शिकायत
चुनाव आयोग में दी अपनी शिकायत में टीएमसी ने कहा कि दौरे के दूसरे दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने जो किया, वह लोकतांत्रिक मूल्यों और आचार संहिता का उल्लंघन है, आज तक किसी भी प्रधानमंत्री ने विदेशी जमीन पर जाकर इस तरह से आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया, बीजेपी सांसद शांतनु ठाकुर के साथ जाने पर भी उठाए सवाल