BJP के इस सांसद की पार्टी में हुआ ‘मटन युद्ध’, चले लात-घूंसे, देखें पूरी खबर

breaking news
15 Nov 2024
उत्तर प्रदेश में सामने आया एक अजीबोगरीब मामला, भदोही से बीजेपी सांसद विनोद बिंद के कार्यालय पर बकरे की मीट पार्टी के दौरान जमकर मचा बवाल, मटन पार्टी में बोटी की जगह तरी यानी ग्रेवी मिलने पर भड़क गया एक युवक, देखते ही देखते पार्टी स्थल युद्ध क्षेत्र में बदल गया, मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी सांसद विनोद बिंद की मटन पार्टी में आस-पास के गांवों से करीब 250 लोग हुए थे शामिल, कार्यालय के अंदर मेहमान फर्श पर बैठकर उठा रहे थे मटन का लुत्फ, वही उस समय तनाव बढ़ गया जब बीजेपी सांसद के ड्राइवर के भाई ने पार्टी में पहुंचे एक युवक को बोटी की जगह परोस दी सिर्फ ग्रेवी, इसके बाद बोटी की जगह तरी यानी ग्रेवी मिलने पर युवक भड़क गया, आरोप है कि उसने अपशब्द बोलते हुए आपत्ति जताई और जब परोसने वाले ने विरोध किया तो उसे जड़ दिया जोरदार थप्पड़, वही इस घटना के बाद मच गया बवाल, देखते ही देखते सांसद जी के कार्यालय में चल रही पार्टी बन गई जंग का मैदान, यहां दो पक्षों में जमकर चले लात-घूंसे, मारपीट देख पंगत में बैठे लोग अपने-अपने पत्तल लेकर भाग खड़े हुए