महाराष्ट्र के 29 में से 17 नगर निगमों में महिला मेयर, चंद्रपुर में 5वीं लेडी महापौर

devendra fadanvis maharashra nagar nigam elections
23 Jan 2026
महाराष्ट्र के हाल में संपन्न निकाय चुनावों में 29 में से 17 नगर निगमों में महिला शक्ति महापौर की कुर्सी संभालेंगी. शहरी विकास मंत्रालय में हुए लॉटरी सिस्टम के बाद यह तय हुआ है. 74वें संवैधानिक संशोधन एक्ट 1992 में हुए बदलाव के अनुसार, महाराष्ट्र के नगर निगमों के मेयर का चुनाव अर्बन डेवलपमेंट डिपार्टमेंट द्वारा लॉटरी सिस्टम से तय किया जाता है. महापौर के लिए लॉटरी प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है और अब मुंबई समेत 17 नगर निगम में महिला को महापौर बनाया जाएगा. हालंकि परभणी सीट पर महिला महापौर को लेकर आपत्ति दर्ज की गई है.   यह भी बता दें कि महाराष्ट्र में इस बार महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण के नियम लागू किए गए हैं. इसके चलते 29 में से 15 सीटों पर महिला उम्मीदवारों का हक बनता है. अन्य दो सीटों पर भी महिला प्रत्याशी जीत कर आयी हैं. मुंबई नगर निगम में भी महिला मेयर बनेगी. यह भी पढ़ें: राजेन्द्र राठौड़ का विपक्ष पर करारा प्रहार, पापों का प्रायश्चित करें अशोक गहलोत चंद्रपुर नगर निगम की महापौर लगातार 5वीं बार एक महिला बनेगी. निगम बनने के बाद से ही चंद्रपुर में कोई भी पुरुष महापौर नहीं रहा है. जालना, लातूर व ठाणे में अनुसूचित जाति की महिला महापौर होगी. अहिल्यानगर, अकोला, जलगांव, चंद्रपुर में ओबीसी जबकि पिंपरी चिंचवड़, भिवंडी-निजामपुर, पुणे, धुले, मुंबई, नांदेड़-वाघाला, नवी मुंबई, नागपुर, नासिक में जनरल कैटेगरी की महिला मेयर होगी. गौरतलब है कि महाराष्ट्र के 29 नगर निगम चुनावों की 2,869 सीटों में से 1425 सीटें जीतकर भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनी है. शिवसेना को 399 सीटें, कांग्रेस को 324, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-एनसीपी को 167, शिवसेना-यूबीटी को 155, एनसीपी-शरद पवार गुट को 36, एमएनएस को 13 और बसपा को 6 सीटें मिलीं.