सांसद संजय सिंह पूरे मानसून सत्र के लिए राज्यसभा से निलंबित, पीयूष गोयल की शिकायत पर लिया गया एक्शन

sanjay singh
24 Jul 2023
राज्यसभा से आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को पूरे सत्र के लिए किया निलंबित, पीयूष गोयल की शिकायत पर लिया गया एक्शन, इस सांसद पीयूष गोयल ने कहा था कि सरकार चर्चा को तैयार है फिर भी कारवाई बाधित की जा रही है, वही राज्यसभा सभापति ने कहा- संजय सिंह ने बार बार मना करने के बाद भी सदन की कार्यवाही को की बाधित, इसलिए उन्हें पूरे मानसून सत्र के लिए किया जाता है निलंबित, दरअसल सदन में भारी हंगामे के बीच सभापति ने राज्यसभा में प्रश्नकाल शुरू कराया, इस बीच मणिपुर हिंसा पर चर्चा की मांग को लेकर संजय सिंह नारेबाजी करते हुए सभापति के आसन के समीप जा पहुंचे, सभापति की ओर से चेतावनी देने के बावजूद संजय सिंह अपने स्थान पर नहीं गए और लगातार करते रहे नारेबाजी