कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दिल्ली स्थित आवास पर आज आयोजित हुई बिहार कांग्रेस के सांसदों की बैठक, इस बैठक में बिहार की पूर्णिया सीट से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव भी शामिल होने के लिए पहुंचे थे खरगे के आवास, लेकिन सांसद पप्पू यादव को पहले नहीं मिली खरगे आवास पर एंट्री, हालांकि कुछ देर बाद सांसद यादव को खरगे आवास पर बुलाया गया वापस, दरअसल खरगे के आवास के बाहर तैनात सिक्योरिटी गार्ड के पास नेताओं के नाम की लिस्ट में पप्पू यादव का नाम नहीं था शामिल, इसलिए सांसद यादव को लौटना पड़ा वापस, इस दौरान देखने को मिला थोड़ा ड्रामा भी, पप्पू यादव पहले अपनी गाड़ी में बैठकर अंदर गए और उतरकर गाड़ी भेज दी बाहर, थोड़ी ही देर बाद गाड़ी अंदर आई और उसमें पप्पू यादव बैठकर आ गए बाहर, फिर थोड़ी देर बाद पप्पू यादव को वापस बुला लिया गया मीटिंग में शामिल होने के लिए वापस खरगे के आवास, इसके बाद सांसद यादव भी रहे बैठक में मौजूद.
ये भी पढ़े : मेगा फ्राइडे: बॉर्डर 2 में सुनहरे पर्दे पर जीवंत हुआ बसंतर युद्ध, सनी देओल के दमदार डायलॉग्स से गूंजे सिनेमाघर
https://www.youtube.com/watch?v=VLYf2d1l5Dw