हनुमान बेनीवाल को लगा बड़ा झटका, RLP का ये नेता कई कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में हुआ शामिल

rajasthan politics
31 Jan 2025
राजस्थान की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, RLP पार्टी के मुखिया और नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल को लगा बड़ा झटका, युवा नेता कमल चौधरी और RLP पार्टी के कार्यकर्ताओं ने की कांग्रेस ज्वॉइन, आज जयपुर में पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने वॉर रूम में सभी को कराई पार्टी ज्वॉइन, इस दौरान पूर्व विधायक बाबूलाल नागर भी रहे शामिल, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- आप सभी का कांग्रेस परिवार में अभिनंदन, आज सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ RLP छोड़कर कांग्रेस परिवार में शामिल हुए दूदू, फागी के युवा नेता कमल चौधरी को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई और शुभकामनाएं दी, कमल चौधरी के साथ पधारे सम्मानित जनों की अद्भुत कला एवं लोकगीत ने मन मोह लिया