



Mohan Yadav Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.
Mohan Yadav Latest News - मोहन यादव मध्यप्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री है. पेशे से वकील रहे, डॉ. यादव संघ की पृष्ठभूमि से आते है. यादव राज्य के 'उज्जैन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र' से 2013 से लगातार जीतते आ रहे है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से अपनी राजनीतिक यात्रा आरम्भ करने वाले डॉ. यादव ने एक छात्र नेता से विधायक, फिर कैबिनेट मंत्री और अब प्रदेश के मुख्यमंत्री पद तक का सफर अपनी मेहनत और संगठनात्मक क्षमता के दम पर तय किया है. प्रदेश के पूर्व लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की भांति डॉ. यादव भी अपनी सादगी और आम जनता से सीधे संवाद के लिए जाने जाते है, और यही सहजता व सादगी उन्हें जनप्रिय नेता के तौर पर स्थापित करती है. इस लेख में हम आपको मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की जीवनी (Mohan Yadav Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
| पूरा नाम | मोहन यादव |
| उम्र | 61 साल |
| जन्म तारीख | 25 मार्च 1965 |
| जन्म स्थान | उज्जैन, मध्य प्रदेश |
| शिक्षा | बी.एस.सी., एल.एल.बी., एम.ए.(राज.विज्ञान), एम.बी.ए., पी.एच.डी. |
| कॉलेज | विक्रम विश्वविद्यालय |
| वर्तमान पद | मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री |
| व्यवसाय | राजनीतिक, अभिभाषक, व्यापार, कृषि |
| राजनीतिक दल | भाजपा |
| वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
| पिता का नाम | - |
| माता का नाम | - |
| पत्नी का नाम | सीमा यादव |
| बेटें का नाम | 2 |
| बेटी का नाम | 1 |
| स्थाई पता | 180, रविन्द्रनाथ टैगोर मार्ग, अब्दालपुरा, जिला-उज्जैन |
| वर्तमान पता | मुख्यमंत्री निवास, 6, श्यामला हिल्स, भोपाल |
| फोन नंबर | 9300915151, (0755) 2442284, 2442222 |
| ईमेल | cm[at]mp[dot]gov[dot]in, mohan.yadav[at]mpvidhansabha[dot]nic[dot]in |
मोहन यादव का जन्म 25 मार्च 1965 को मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में हुआ था. उनका विवाह सीमा यादव से हुआ है. उनके तीन बच्चे हैं, एक बेटी और दो बेटे. मोहन यादव हिन्दू है और जाति से यादव है. मोहन यादव पर 0 आपराधिक मामले है.
मोहन यादव ने डॉक्टरेट किया है. उन्होंने विक्रम विश्वविद्यालय से विज्ञान में स्नातक (बी.एससी.) किया. बाद में, उन्होंने उसी विश्वविद्यालय से एलएलबी, मास्टर ऑफ आर्ट्स (एम.ए.), मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एम.बी.ए) और डॉक्टरेट ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) भी किया.
पेशे से वकील रहे, मोहन यादव का राजनीतिक करियर चार दशक से भी पहले आरम्भ हुआ था. शुरुआत में, उन्होंने छात्र राजनीति में भाग लिया. वर्ष 1982 में उन्होंने उज्जैन के माधव साइंस कॉलेज में छात्र संघ का चुनाव लड़ा था और संयुक्त सचिव चुने गए. दो साल बाद वे अध्यक्ष बने. यादव ने उज्जैन शहर और राज्य स्तर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) में कई पदों पर कार्य किया और 1990 से 1992 तक इसके राष्ट्रीय सचिव बने. इसके बाद वे 1993 से 1995 तक आरएसएस में सक्रिय रहे. आरएसएस में रहते हुए उन्होंने उज्जैन सहखंड कार्यवाह के रूप में अपनी संगठनात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया. उन वर्षो में यादव को संघ में भारतीय जनता युवा मोर्चा के राज्य अध्यक्ष नियुक्त किया गया था.
बाद के वर्षो में, वे भारतीय जनता पार्टी से जुड़ गए और पहली बार भाजपा के टिकट पर 2013 के मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में अपना भाग्य आजमाया. भाजपा ने उन्हें ‘उज्जैन दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र’ से अपना उम्मीदवार बनाया. उस चुनाव में उनकी शानदार जीत हुई, उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार जयसिंह दरबार को 9,652 वोटों से हराकर अपना पहला चुनाव जीत लिया. यादव को 73,108 वोट मिले, जबकि जयसिंह दरबार को 63,456 वोट प्राप्त हुए. फिर राज्य में हुए अगले विधानसभा चुनाव, जो वर्ष 2018 में हुआ था, उसमें भी पार्टी ने उन्हें उज्जैन दक्षिण से ही अपना उम्मीदवार घोषित किया था और इस बार फिर से उनकी जीत हुई. 2018 में विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार राजेंद्र वशिष्ठ राजू भैया को 18,960 वोटों से हराया.
इस जीत के बाद उन्हें वर्ष 2020 में तत्कालीन शिवराज सिंह चौहान सरकार में कैबिनेट में शामिल किया गया. उन्हें शिक्षा विभाग दिया गया और उन्हें राज्य का शिक्षा मंत्री बनाया गया, जिस पद पर वे 2023 के विधानसभा चुनाव होने तक आसीन रहे.
2023 में जब मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव हुए तब भाजपा ने उन्हें तीसरी बार उज्जैन दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से टिकट दिया. इस चुनाव में उनका मुख्य मुकाबला कांग्रेस के चेतन प्रेमनारायण यादव से था. दोनों के बीच टक्कर जबर्दस्त हुई, पर एक बार फिर से मोहन यादव जीत दर्ज करने में सफल रहे, उन्होंने कांग्रेस के चेतन प्रेमनारायण यादव 12,941 वोटों के अंतर से पराजित किया.
2023 में हुए मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने चुनाव पूर्व किसी को भावी मुख्यमंत्री के तौर पर घोषित नहीं किया था. अर्थात पार्टी ने राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में चुनाव जरूर लड़ा था, पर उन्हें भावी मुख्यमंत्री के तौर पर पेश नहीं किया था. अब यही कारण रहा कि राज्य में भाजपा के पक्ष में बहुमत आने के बाद भी मुख्यमंत्री पद को लेकर कुछ दिनों तक सस्पेंस जारी रहा. 3 दिसंबर को हुए चुनावों में भाजपा की जीत के बाद, पार्टी ने राज्य के मुख्यमंत्री का चयन करने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों के साथ विधायक दल की बैठक आयोजित की. अप्रत्याशित घटनाक्रम में, पार्टी ने मोहन यादव को नए मुख्यमंत्री के रूप में नामित कर दिया.
इसी के बाद 11 दिसंबर 2023 को भाजपा ने घोषणा की कि मोहन यादव मध्य प्रदेश के 19वें मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालेंगे, साथ ही राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा उपमुख्यमंत्री होंगे. यह घोषणा भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद की गई. फिर इसी दिन यानि 13 दिसंबर को मोहन यादव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में यादव को राज्य के 19वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई.
2023 के विधानसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार के मोहन यादव की कुल संपत्ति 42.04 करोड़ रूपये हैं जबकि उनपर 8.54 करोड़ रूपये का कर्ज भी हैं
इस लेख में हमने आपको मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की जीवनी (Mohan Yadav Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.


